फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आंतरिक सत्संग समारोह में आचार्य और साधकों का आगमन शुरू

Tue, 05 Nov 2024 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बरेली मोड़ ​​स्थित लॉन में आयोजित होने वाले आंतरिक सत्संग समारोह के लिए लगाया गया टेंट। स्रोत :
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रामाश्रम सत्संग की ओर से बरेली मोड़ स्थित लॉन में मंगलवार से आयोजित होने वाले आंतरिक सत्संग समारोह में आचार्य तथा साधकों का आगमन शुरू हो गया। सोमवार को अलीगढ़ से आचार्य देवेंद्र कुमार गौड़, लखनऊ से आचार्य केसी श्रीवास्तव, राजदेव सिंह, गोला गोकर्णनाथ से आचार्य गया प्रसाद आ गए।
विज्ञापन

समारोह स्थल पर साधकों के ध्यान करने के लिए पंडाल सज गया है। पंडाल में सत्संग के प्रणेता समर्थ गुरु परम संत डाॅ. चतुभुर्ज सहाय का चित्र स्थापित किया गया है। भोजन सेवा प्रारंभ हो चुकी है। इसका मंगलवार को विस्तार हो जाएगा। टूंडला से आचार्य प्रवर व गुरुजन विभिन्न साधनों से पधारेंगे। पिहानी से चंद्र प्रकाश शुक्ला भी आ गए। स्थानीय साधकों के अलावा अन्य स्थानों से भी साधकों का आना लगातार जारी है। स्थानीय सत्संगी शिवलाल चैरसिया, निश्चल रस्तोगी, अनूप रस्तोगी लगातार आगंतुक साधकों को सत्संग स्थल तक भेजने के लिए शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर वाहनों की व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें