फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 199 कारतूसों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जावेद उर्फ राजा। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसओजी व थाना सदर बाजार की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात छोटा कुतुबा के पास घेराबंदी की। मोहल्ला बाडूजई निवासी जावेद अहमद उर्फ राजा को 199 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद किए गए कारतूस जावेद को नागालैंड के अली खां ने बिक्री करने के लिए दिए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार व थाना सदर बाजार पुलिस को शुक्रवार रात गश्त के दौरान मुखबिर ने बताया कि एक व्यक्ति कारतूस बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर छोटा कुतबा से करीब 150 कदम दूर सुभाषनगर के पास बैग लिए खड़े व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ में उसने अपना नाम जावेद अहमद उर्फ राजा पता बाडूजई प्रथम पक्का तालाब बताया। तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन, 1100 रुपये व बैग से 315 बोर के 199 कारतूस बरामद हुए। कारतूसों के बारे में की गई पूछताछ में जावेद ने बताया कि उसे ये कारतूस अली खां निवासी जिला दीमापुर, नागालैंड ने बिक्री करने के लिए दिए थे। उन्हें बेचने के लिए खड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बरामद कारतूसों को रखने व बिक्री करने का लाइसेंस तलब किया गया तो जावेद दिखा नहीं पाया और माफी मांगने लगा। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें