फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अर्पित गुप्ता बने सर्व वैश्य एकता महासभा के अध्यक्ष

विज्ञापन
पुवायां में अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के मनोनीत  पदा​धिकारी। स्रोत : पदा​धिकारी
विज्ञापन
पुवायां। शाहजहांपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार को हुई अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा की बैठक में पदाधिकारियों का चयन किया गया और वैश्य समाज की एकता पर बल दिया गया। बैठक में अर्पित गुप्ता को नगर अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा मनोज गुप्ता को महामंत्री, सचिन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, रवि गुप्ता को उपाध्यक्ष, बृजेश गुप्ता को मंत्री और प्रमोद गुप्ता को संरक्षक चुना गया। महानगर अध्यक्ष रीता रानी गुप्ता ने पदाधिकारियों को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया।
नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता ने कहा कि सभी पदाधिकारी समाज के हित में मिलकर कार्य करेंगे और वैश्य समाज की शान बनाए रखेंगे। इस अवसर पर सर्व वैश्य समाज की महिला नगर अध्यक्ष कल्पना गुप्ता, महामंत्री आभा गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीप्ती गुप्ता, संरक्षक मीना गुप्ता, उपाध्यक्ष किरन गुप्ता, शशि गुप्ता, प्रीति गुप्ता, आशा गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें