फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एआरपी निलंबित, बीईओ की रिपोर्ट एडी बेसिक को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक दिन का वेतन बहाल करने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सतीश मिश्रा की रिपोर्ट एडी बेसिक को भेज दी गई है। वहीं एआरपी सुशील कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कलान के प्राथमिक विद्यालय देवहड़ा के शिक्षक डब्ल्यू कुमार ने 12 व 13 अगस्त को चिकित्सीय अवकाश के लिए मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन किया था। डब्ल्यू कुमार के अनुसार, पिता दिल्ली के अस्पताल में भर्ती होने के चलते छुट्टी मांगने पर उन्हें गैरहाजिर कर दिया गया।
17 दिसंबर को बीईओ सतीश मिश्रा व एआरपी सुशील के साथ निजी गाड़ी से उनके स्कूल पहुंचे। एआरपी सुशील कुमार ने अनुपस्थित दिन के वेतन की बहाली के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की। कहा कि सर्विस बुक पर रिकाॅर्ड खराब नहीं होगा। डब्ल्यू ने बीईओ से कहा कि पिता कैंसर से जूझ रहे थे। उनका निधन हो गया और सारा रुपया भी खर्च हो गया।
विज्ञापन

बीईओ ने सर्विस रिकाॅर्ड सही कराने पर पांच हजार रुपये एआरपी को देने के लिए कहा। तब एंटी करप्शन टीम से शिकायत की गई। सोमवार को बीईओ और एआरपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। मामला जानकारी में आने के बाद बीएसए दिव्या गुप्ता ने पूरे मामले की रिपोर्ट एडी बेसिक को भेज दी है। उन्होंने बताया कि शासनादेश की व्यवस्था के तहत 24 घंटे तक कस्टडी में रहने वाला स्वत: निलंबित हो जाता है।



शिक्षक संघ ने जताया कार्रवाई पर संतोष



उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्र ने एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि अवकाश निस्तारण में बीईओ मनमानी कर रहे हैं। बीएलओ, परीक्षा ड्यूटी में उन्हीं शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है, जो बीईओ व उनके स्टॉफ के मनमाने आदेशों का पालन करने से इन्कार कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें