बंडा। चंडीगढ़ में सेना में सिपाही के पद पर तैनात बाबूपुर गांव के 38 वर्षीय सत्यदेव का शव शनिवार को उनके पैतृक गांव आने पर उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इस मौके पर गांव के तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पिता रामकिशन ने बताया कि होली के दिन हृदयगति रुक जाने से सत्यदेव की मौत हो गई थी। वह काफी दिनों से चंडीगढ़ के पंचकूला में ड्यूटी कर रहे थे। उनके निधन पर पिता सहित मां रामकली पत्नी गोदावरी, पुत्र अजीत, अर्पित और अंश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव के तमाम लोगों ने उनके घर जाकर सांत्वना दी। संवाद