रोडवेज बस अड्डे के सामने हटाया जा रहा अतिक्रमण। संवाद
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे के सामने छावनी परिषद की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगाें को खदेड़ दिया गया। जेसीबी लेकर सेना के जवानों के पहुंचने पर अवैध रूप से जमे ठेले-खोमचे वालों में खलबली मच गई। लोगों ने स्वयं ही सामान हटाना शुरू कर दिया।
रोडवेज बस अड्डे के सामने दोपहर 12 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सेना की गाड़ियां पहुंचते ही कब्जाधारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। जेसीबी से अवैध कब्जों को तोड़ दिया गया। वर्षों से कब्जे में रही भूमि अब खाली करा दी गई है। कब्जेदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद