फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र दुकानों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षण

Tue, 03 Jan 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
शस्त्रों की जांच करते एसपी।
विज्ञापन
डीएम राम गणेश और एसपी केबी सिंह ने मंगलवार को अचानक मालखाना मोड़ और कच्चा कटरा मोड़ पर शस्त्र की दो दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होेंने दुकान संचालकों से चुनाव के मद्देनजर अब तक जमा कराए शस्त्रों का ब्यौरा लेने के साथ स्टॉक रजिस्टर से शस्त्रों और कारतूसों का मिलान कराया। साथ ही दुकान संचालकों को शस्त्रों का रखरखाव बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारी पहले कच्चा कटरा स्थित शर्मा गन हाउस पर पहुंचे। वहां मौजूद विक्रेता अमित ने अभी तक कुल 84 शस्त्र जमा किए गए है। डीएम ने मौके पर सभी जमा शस्त्रों की गिनती कर जांच कराई। उनके पूछने पर विक्रेता ने बताया कि एक शस्त्रधारक से निर्वाचन होने तक 150 रुपये लिए जाते हैं। डीएम ने दुकान स्वामी को प्रतिष्ठान पर शस्त्रों के रखरखाव और सफाई में सुधार करने के निर्देश दिए। बाद में डीएम, एसपी मालखाना मोड़ स्थित श्रीकृष्ण गन हाउस पहुंचे और शस्त्र विक्रेता संजीव कुमार गुप्ता से शस्त्रों का ब्यौरा लिया। अधिकारियों ने पाया कि दुकान पर विभिन्न श्रेणियों के 44 शस्त्र जमा हैं। इस बीच, दोनों अफसरों के साथ मौजूद एएसपी ग्रामीण रमेश भारतीय ने दुकान पर शस्त्रों के स्टॉक का रजिस्टर से सत्यापन कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें