फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ठेकेदार और नगर पालिका अध्यक्ष में कहासुनी... टेंडर निरस्त

Fri, 24 Jan 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नगर पालिका में जल निकासी के लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के आठ टेंडर खुलने के दौरान एक ठेकेदार और पालिकाध्यक्ष के बीच कहासुनी हो गई। अध्यक्ष सभागार से उठकर घर चली गईं। देर शाम तक टेंडर खुलने का मामला लटका रहा। बाद में ईओ कल्पना शर्मा ने बताया कि टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर में बेहतर जल निकासी व्यवस्था को लेकर नालों के निर्माण को लेकर नगर पालिका की ओर से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के टेंडर निकाले गए थे। इसमें आठ ठेकेदारों ने अपने आवेदन किए थे। बृहस्पतिवार को सभी टेंडर खुलने थे। इसको लेकर दोपहर पालिकाध्यक्ष हाजरा बेगम और ईओ कल्पना शर्मा नगर पालिका सभागार में मौजूद थीं। इस दौरान कुछ ठेकेदार भी सभागार में पहुंचे। बताते हैं कि पालिकाध्यक्ष ने एक ठेकेदार के अनावश्यक रूप से सभागार में आने पर आपत्ति जताई तो कहासुनी शुरू हो गई। बातचीत बढ़ने पर नाराज अध्यक्ष सभागार से उठकर चली गईं। अध्यक्ष के जाने के बाद सभी लोग सभागार से उठकर चले आए।

पालिका ईओ कल्पना शर्मा ने बताया कि सभागार कक्ष में जो कुछ हुआ, वह अंदरूनी मामला है। इस मामले में वह कुछ नहीं कर सकती हैं। देर शाम उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के जल निकासी के आठ टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। पालिकाध्यक्ष हाजरा बेगम का फोन स्विच ऑफ होने के कारण उनसे कोई बात संभव नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें