फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस दफ्तर में बाबुओं की मनमानी

Thu, 30 Mar 2017 12:39 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की बैठक में डीआईओएस कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई है। शिक्षकों का कहना है कि दफ्तर के बाबू पूरी तरह मनमानी पर उतारू हैं। 
विज्ञापन

प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडेय ने अपने आवास पर हुई बैठक में कहा कि डीआईओएस कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। पटल सहायकों की मनमानी से शिक्षकों की समस्याएं लंबित रहती हैं। संघ द्वारा दिए जा रहे मांग पत्रों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पांडेय ने कहा कि यदि शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य विधायकों से मिलने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया। समिति में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, मंत्री गौरव पांडेय, अनिल मालवीय, राजीव सक्सेना, शेषमणि त्रिपाठी को शामिल किया गया है। बैठक में सर्वेश श्रीवास्तव, राकेश बाबू, तेग बहादुर आनंद, बाबूराम भारती, प्रमोद गुप्ता, फहीमुलकदर, रामऔतार द्विवेदी, राम कृपाल कटियार, कमलेश कुमार, नवाब अली अंसारी, मोहम्मद रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें