फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुदागंज के मुख्य चौराहे पर ऑटो चालकों की मनमानी, लग रहा जाम

विज्ञापन
खुदागंज के मुख्य चौराहे पर ऑटो चालकों के बेतरतीब ढंग से खड़े होकर सवारी भरने से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
खुदागंज। नगर के मुख्य चौराहे और बाजार में ऑटो चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। निर्धारित स्टैंड न होने से चालक सड़कों और दुकानों के सामने ही वाहन खड़े कर सवारियां बैठाते हैं। इससे आए दिन जाम लगता है और राहगीरों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

सवारियां बैठाने और आगे वाहन लगाने की होड़ में ऑटो चालकों के बीच अक्सर कहासुनी और गाली-गलौज होती है। कुछ दिन पहले चालकों का एक होमगार्ड से विवाद भी हुआ था। बेतरतीब खड़े ऑटो के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में दिक्कत होती है। दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से ग्राहकों का पहुंचना भी मुश्किल होता है, जिससे व्यापार प्रभावित होता है।
नगर में नियमित ऑटो संचालन के बावजूद अब तक स्टैंड और पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो सकी है। अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि नगर पालिका के पास सरकारी जगह उपलब्ध नहीं है। फिलहाल पुलिस से कहकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें