फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिवाली से पहले ही बढ़ा एक्यूआई, सुबह-शाम प्रदूषित होने लगी हवा

विज्ञापन
शहर में सूरज निकलने के बाद भी छाई धुंध। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली से पहले ही शहर की हवा प्रदूषित होने लगी है। पिछले दस दिनों में सुबह और शाम के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से प्रदूषण के स्तर में कुछ राहत मिल रही है। ऐसे में दिवाली पर आतिशबाजी के धुएं से वायु गुणवत्ता और बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


मौसम में अचानक बदलाव के कारण रात में ठंड और दिन में गर्मी का असर दिख रहा है। सुबह के समय तापमान में गिरावट के साथ धुंध भी बढ़ने लगी है। इससे वातावरण में मौजूद धूल के कण और प्रदूषक जमीन के नजदीक बने रह सकते हैं। नतीजतन, सुबह और शाम के समय हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
बरेली मोड़ स्थित स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के गेट पर लगे वायु गुणवत्ता मापक यंत्र में एक्यूआई बढ़ने के आंकड़े दर्ज हुए हैं। 14 अक्तूबर को यहां एक्यूआई 140 था, जो 24 अक्तूबर को बढ़कर 312 तक पहुंच गया। सोमवार को भी एक्यूआई 290 दर्ज किया गया। आंकड़ों से स्पष्ट है कि शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ.आलोक सिंह ने बताया कि सुबह और शाम के समय धुंध के चलते एक्यूआई की स्थिति विकराल होती है। दस बजे के बाद गिरावट शुरू हो जाती है। कॉलेज के गेट पर लगा यंत्र आसपास दो से तीन किलोमीटर तक कवर करता है। दूसरे इलाकों में 15 से 20 एक्यूआई कम हो सकता है।



ऐसे समझें स्तर

0-50 अच्छा (हरा)
51-100 संतोषजनक

101-200 संवेदनशील (पीला-सांस रोगियों के लिए परेशानी)
201-300 खराब (नारंगी-सामान्य लोगों को भी सांस संबंधी समस्या)
301-400 अत्यंत खराब (लाल-सांस रोग व अस्थमा की आशंका)
400 प्लस -खतरनाक (गहरा लाल-सामान्य व सांस रोगी दोनों के लिए घातक)

एक्यूआई की स्थिति

14 अक्तूबर 140
15 अक्तूबर 210
16 अक्तूबर 80
17 अक्तूबर 130
18 अक्तूबर 194
19 अक्तूबर 172
20 अक्तूबर 236
21 अक्तूबर 265
22 अक्तूबर 270
23 अक्तूबर 290
24 अक्तूबर 312
25 अक्तूबर 290
26 अक्तूबर 300

यह बरतें सावधानी
-सुबह और शाम के समय घर से निकलने से बचें।
-जरूरी होने पर मास्क लगाएं।
-धूल वाले स्थान पर भी जाने से बचें

एक्यूआई बढ़ना स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। इससे दमा, सीओपीडी, एलर्जी, आंख लाल होने की समस्या हो सकती है। एलर्जी की वजह से जुकाम, खांसी, हल्का बुखार और कमजोरी की समस्या भी हो सकती है। एक्यूआई में इजाफा होने से सबसे ज्यादा दमा और अस्थमा के रोगियों को दुश्वारी आती है।
- डॉ.राजेश कुमार, प्राचार्य-राजकीय मेडिकल कॉलेज


तापमान में गिरावट और धुंध के कारण एक्यूआई में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि बारिश होने पर स्थिति में सुधार होने की संभावना है। अन्यथा स्थिति विकराल होने की आशंका है।
- डॉ.आलोक सिंह, विभागाध्यक्ष-रसायन-स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय

शहर में सूरज निकलने के बाद भी छाई धुंध। संवाद

शहर में सूरज निकलने के बाद भी छाई धुंध। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें