फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाढ़ से कटी निजामपुर गौटिया पुल की एप्रोच रोड, आवागमन रोका

विज्ञापन
बाढ़ के पानी से कटी निजामपुर गौटिया में बने पुल की एप्रोच रोड। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निजामपुर गौटिया में पुल की एप्रोच रोड बाढ़ की चपेट में आकर कट गई। कटान से काफी गहरा गड्ढा हो गया। लोक निर्माण विभाग को पुल की मरम्मत के लिए लगाया गया है। आवागमन रोक दिया गया है। दर्जनों गांव के लोगाें को तिलहर और बरेली जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

निजामपुर गौटिया में गर्रा नदी पर पुल बना हुआ है। पुल तिलहर क्षेत्र में नगरिया मोड़ के पास दिल्ली-लखनऊ हाईवे को जोड़ता है। सदर क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग इस पुल से गुजरकर तिलहर या बरेली जाते हैं।
निजामपुर गौटिया से तिलहर को जोड़ने वाले पुल की रविवार शाम को एप्रोच रोड बाढ़ से कट गई। इसकी वजह से खाई जैसा गड्ढा हो गया। अगर किसी वाहन के निकलते समय एप्रोच ढह जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। एप्रोच रोड कटने से लोगों को करीब 10 किमी का चक्कर लगाकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डीएम ने निरीक्षण किया
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निजामपुर गौटिया पुल के एप्रोच मार्ग की स्थिति का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल को बेहतर ढंग से सुरक्षात्मक एवं बैरिकेडिंग कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकेतक एवं रिफ्लेक्टर भी लगाया जाएं जिससे वाहनों को गुजरने में समस्या न हो। बाढ़ के पानी से पुल के पास सड़क में कटान पर बचाव कार्य तेज गति से कराया जाए। लोक निर्माण विभाग की टीम सड़क कटान की मरम्मत व सुरक्षा कार्यों को कर रही है। मौके पर थाना सदर बाजार पुलिस की टीम को तैनात कर दिया गया है।

निजामपुर गौटिया के पुल की एप्रोच रोड पर कटान हो गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि पुल का निर्माण कार्य सही से कराया जाए। सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें