फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टाउन प्लानर की नियुक्ति...अवैध निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
न्यू ककरा सिटी ​स्थित शाहजहांपुर विकास प्रा​धिकरण का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के सुनियोजित विकास के लिए शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) ने टाउन प्लानर की नियुक्ति कर दी है। इससे व्यावसायिक नक्शे पास होने में आसानी होगी। वहीं, एसडीए शहर में अवैध निर्माण को चिह्नित कर रहा है। इनके विरुद्ध पहले नोटिस जारी किया जाएगा। सुनवाई में सही जवाब नहीं मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। अगर जुर्माना समय सीमा के अंदर जमा नहीं किया गया तो अवैध निर्माण को ढहाने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण क्षेत्र में पिछले ढाई माह में 15 से अधिक अवैध निर्माण चिह्नित कर चुका है। इनके विरुद्ध नोटिस दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। जिनका नक्शा पास नहीं हैं। उन सब को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस की सुनवाई की जाएगी। अगर सही जवाब नहीं मिलता है तो संबंधित के विरुद्ध जुर्माना से लेकर निर्माण को ढहाने की कार्रवाई की जाएगी।
एसडीए में टाउन प्लानर नियुक्त नहीं होने की वजह से व्यावसायिक नक्शा पास होने में दिक्कत आ रही थी। अब एसडीए में बरेली विकास प्राधिकरण के टाउन प्लानर अजय कुमार सिंह को अटैच किया गया है। वह सप्ताह में कम से कम तीन दिन एसडीए में उपलब्ध रहेंगे। व्यावसायिक और कॉलोनी के नक्शा पास करने में आसानी हो जाएगी। अब लोगों को इसके लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


टाउनशिप के लिए किसान करने लगे संपर्क
एसडीए की ओर से टाउनशिप बनाने के लिए किसानों से जमीन उपलब्ध कराने के लिए अपील की गई है। शुक्रवार को कई किसान एसडीए कार्यालय पहुंचे। इसमें पुवायां और जलालाबाद रोड समेत कई क्षेत्रों के किसानों ने संपर्क किया। किसान टाउनशिप बनाने के लिए जमीन देने के लिए तैयार हैं। एसडीए की ओर से जमीन की जांच शुरू कर दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही टाउनशिप के लिए जमीन मिल जाएगी।

एसडीए की ओर ने अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं। उनको नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। टाउन प्लानर की नियुक्ति कर दी गई है। अब व्यावसायिक नक्शा पास कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन

- अजय त्रिपाठी, सचिव शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें