कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल अथिति। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद में 19 मुख्य सेविकाओं का चयन हुआ। कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया। इस दौरान यहां भी मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए।
पुवायां विधायक चेतराम ने सभी 19 मुख्य सेविकाओं को बधाई देते हुए कहा कि बहुत महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिली है, इसे ईमानदारी, मेहनत से निर्वहन करें। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों को आगे बढ़ना है। एक शिक्षित बेटी दो परिवारों का नाम रोशन करती है। उन्होंने कहा कि जो सरकार ने योजनाएं बनाई हैं, उसमें आधे से ज्यादा बेटियों के लिए हैं। भारत सरकार द्वारा आने वाले समय में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर बेटियों को आसमान में उड़ने के लिए पंख लगाने के कार्य करेंगे। इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, डीपीओ अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद