फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 20 जून

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस 2027 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों के लिए संस्तुतियां आमंत्रित की गईं हैं। इच्छुक व्यक्ति 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारत सरकार ने इन उपाधियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की है। चयन का मुख्य मानदंड उत्कृष्ट उपलब्धि या योगदान होना चाहिए। डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को छोड़कर, कार्यरत सरकारी सेवक इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं। सामान्यतः यह पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिया जाता है।
हालांकि, विशेष मामलों में सरकार विचार कर सकती है, यदि व्यक्ति का निधन आगामी गणतंत्र दिवस से एक वर्ष के भीतर हुआ हो। समाज के पिछड़े क्षेत्रों, एआई, आयुर्वेद, शोध, सांस्कृतिक विविधता और महिलाओं के योगदान को प्राथमिकता दी जाएगी। पर्यावरण, शिक्षा, समाजसेवा और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी नामित किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें