फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: माटीकला पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 मई तक जमा करें फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए माटीकला से जुड़े पारंपरिक कारीगरों और शिल्पियों को पुरस्कृत करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह योजना विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले कारीगरों को सम्मानित करने के लिए है।
विज्ञापन


जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार योजना के तहत मिट्टी के बर्तन, खिलौने और मूर्तियां बनाकर जीविकोपार्जन करने वाले कुम्हारों तथा माटी शिल्पियों को मंडलस्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। बोर्ड का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में माटीकला और माटी शिल्पकला को बढ़ावा देना है। इच्छुक कारीगर 15 मई तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड से प्राप्त किए जा सकते हैं। इन्हें जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, मोहल्ला सुभाष नगर तिराहा में जमा करना होगा। जिन लाभार्थियों को पहले माटीकला पुरस्कार मिल चुका है, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज कारीगरों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड से नामांकन फॉर्म प्राप्त करना होगा। फॉर्म के साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है। इनमें आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक की प्रति और एक पासपोर्ट आकार का फोटो शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें