फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अटल आवासीय विद्यालय के लिए आवेदन मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह व नौ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक-बालिकाओं के प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त नासिर हुसैन ने बताया कि बरेली में स्थापित विद्यालय में परीक्षा के माध्यम से चयन होगा। विद्यालय में कक्षा छह में 160 और नाै में 140 सीटें हैं। इसमें छात्र-छात्राओं का अनुपात 50:50 होगा।
उन्होंने बताया कि जिले में ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनकी सदस्यता को तीन साल हो गए हों, प्रति परिवार अधिकतम दो बच्चे पात्र होंगे। उसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवार आवेदन बोर्ड व अटल आवासीय विद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक है। किसी भी सामान्य कार्य दिवस में सुबह दस से शाम पांच बजे तक आवेदन किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें