फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुर्बानी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर न करने की अपील

विज्ञापन
निगोही में एक नखासे में बिक्री के लिए आए बकरे। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ईद-उल-अजहा का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। ईद की नमाज के लिए ईदगाहों व जामा मस्जिद में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। ईदगाह कमेटी के सचिव सैयद कासिम रजा ने लोगों से कुर्बानी के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर न करने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बकरीद पर अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी करें। उसकी नुमाइश करने से बचें। कुर्बानी करते समय फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें। एआई के दौर में छोटी सी लापरवाही बड़ी चिंगारी बन सकती है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में गाय और ऊंट की कुर्बानी पर प्रतिबंध है। इसलिए इसकी कुर्बानी बिल्कुल नहीं करें। मवेशियों के मलबे को नगर निगम के कंटेनर में डालें अथवा गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दें।
विज्ञापन


यह है नमाज का समय

सुबह 7:30 बजे ईदगाह बड़े खुत्बा
8 बजे ईदगाह छोटे खुत्बा
7:45 बजे ईदगाह गदियाना
7.45 बजे जामा मस्जिद में नमाज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें