फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने वाले ठगों पर कार्रवाई की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। ऑनलाइन ठगी होने से परेशान मोहल्ला कानून गोयान निवासी युवक महेश के आत्महत्या कर लेने के मामले में उसके पिता ने पुलिस को तहरीर देकर ठगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मदनापुर क्षेत्र के गांव कहार गौंटिया निवासी नेत्रपाल ने पुलिस को बताया कि पुत्र महेश जलालाबाद में रामलीला मैदान के पास मोहल्ला कानूनगोयान में परिवार के साथ रहकर मेहनत मजदूरी करता था। साइबर ठगों ने उसे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने जाल मे फांस लिया और कई बार में उससे डेढ़ लाख रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से अपने खातों में डलवा लिए।
उसने यह रकम अपने कुछ दोस्तों व रिश्तेदारों से उधार लेकर भेजी थी। कर्ज पर ली गई रकम की ठगी हो जाने की बात पता लगने के बाद से वह कई दिनों से परेशान था और सोमवार को उसने मीरानपुर कटरा में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। तहरीर में नौ मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं, जिनसे महेश को कई बार फोन कर रकम देने के लिए बरगलाया गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें