खुटार। बलरामपुर जिले में मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर धरना-प्रदर्शन के लिए जाने की तैयारी कर रहे अपना दल (एस) के नेता गांव सलनहा निवासी अभिजय पटेल को पुलिस ने घर पर ही रोक दिया।
अभिजय पटेल ने बताया कि बलरामपुर में मारपीट के एक मामले में कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, लेकिन पुलिस मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ रही है। घटना के विरोध और पुलिस की लापरवाह कार्यशैली के खिलाफ 29 नवंबर को बलरामपुर जाना था। शुक्रवार को वह बलरामपुर जाने की तैयारी कर रहे थे, इस बीच उनके आवास पर पहुंची पुलिस ने उनको बताया कि वह घर से कहीं नहीं जा सकते। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि अपना दल नेता को घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। संवाद