शाहजहांपुर। आईएएस अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार का दो साल के कार्यकाल के बाद सोमवार को तबादला हो गया। उनके स्थान पर उत्कर्ष द्विवेदी अब शाहजहांपुर के नए सीडीओ होंगे।
अपराजिता सिंह ने 26 फरवरी 2024 को सीडीओ का पदभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई घोटाले उजागर किए। खासतौर पर स्वास्थ्य विभाग के कई घोटालों की उन्होंने जांच की थी। स्वास्थ्य विभाग के बहुचर्चित सौ करोड़ रुपये के घोटाले को भी सीडीओ ने पकड़ा था। अपराजिता सिंह को उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण बनाया गया है। वहीं, 2022 बैच के आईएएस अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी सोनभद्र में संयुक्त मजिस्ट्रेट थे। संवाद