शाहजहांपुर में शहीद कप में शॉट लगाता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से जीएफ कॉलेज मैदान पर आयोजित शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट में फरीद अकादमी ने एलाइड अकादमी को छह विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 77 रन बनाने वाले अनुज सक्सेना मैन आफ द मैच चुना गया।
शुक्रवार को टॉस जीतकर एलाइड अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 133 रन बनाए। निखिल ने 30, कप्तान प्रत्यक्ष दीक्षित ने 26 और अंश तिवारी ने 25 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए फरीद अकादमी की टीम ने 19 ओवर में मैच को जीत लिया। बल्लेबाज अनुज सक्सेना ने 77 रनों की पारी खेली।
अभिनव ने 15, हर्ष शुक्ला ने 13 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अनुज सक्सेना रहे। एलाइड अकादमी के गेंदबाज अंश तिवारी व प्रतीक ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैच के अंपायर सुधीर व फिरदौस थे। स्कोरर साहिल रहे। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि फरीद अकादमी की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को लखीमपुर-11 व स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर के बीच मैच खेला जाएगा।