फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अनुज और अहद ने अंडर-23 के फाइनल ट्रायल में बनाई जगह

Sat, 28 Sep 2024 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अनुज सक्सेना। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के दो क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन अंडर-23 फाइनल क्रिकेट ट्रायल के लिए हो गया है। दोनों बल्लेबाजों के बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्हें यूपी की टीम में शिविर मैच में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

मोहल्ला रोशनगंज निवासी बिजली मिस्त्री मोहम्मद शोएब का बेटा मोहम्मद अहद सिटी पार्क में क्रिकेट के प्रशिक्षक हैं। सुभाषनगर निवासी ओसीएफ कर्मी गजेंद्र प्रकाश सक्सेना का पुत्र अनुज सक्सेना भी क्रिकेट खेलते हैं। दोनों खिलाड़ियों का जिला स्तर पर चयन होने के बाद लखनऊ में ट्रायल हुआ था। वहां बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अंडर-23 क्रिकेट के फाइनल ट्रायल में प्रतिभाग करने का मौका मिला। उनका परिणाम अभी नहीं आया।
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के को-आर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि फाइनल में चयन होने के बाद दोनों बल्लेबाजाें को यूपी की टीम के कैंप मैच में खेलने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एकेडमी के सदस्य आनंद पाठक, सचिव आलोक मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है।

अनुज सक्सेना। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें