फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: देवकली और तिलहर की टीमों ने जीती जिला स्तरीय खो खो प्रतियाेगिता

Sat, 28 Sep 2024 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अंडर-14 खो खो प्रतियोगिता की विजेता सरस्वती विद्या मंदिर तिलहर की टीम शील्ड के साथ। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
पुवायां। जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग में देवकली और तिलहर की टीम विजेता रही। विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

पुवायां इंटर कॉलेज में शुक्रवार को माध्यमिक स्कूलों की जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रबंधक राजीव सिंह और प्रधानाचार्य जेपी मौर्या ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंडर-19 में जिला परिषद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवकली बंडा की टीम ने प्रथम और फूलसिंह शिक्षा निकेतन की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। देवकली की टीम में राहुल, निखिल, आमिर, ऋतिक, सुगेंद्र आदि खिलाड़ी शामिल रहे।
अंडर-14 में सरस्वती विद्या मंदिर तिलहर ने प्रथम और पुवायां इंटर कॉलेज की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सचिन प्रेमी, राहुल त्रिपाठी, गुरमीत सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। राजीव कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें