शाहजहांपुर। सामाजिक कार्यकर्ता अंशुमन कुमार सिंह मैसी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके पिता स्व. आशीष कुमार मैसी वर्ष 2023 में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रह चुके थे।
अंशुमन ने कहा कि पिता के समाज और अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के लिए किए गए कार्यों से प्रेरणा लेते हुए उसी सेवा और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ाना है। उनकी प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा प्रतिष्ठित संस्थानों में हुई। उन्होंने कक्षा 12 तक की शिक्षा शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से स्नातक की शिक्षा पूरी की तथा कानून की पढ़ाई कर एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। कानून के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने लंदन से एलएलएम किया।संवाद