फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में शराब पार्टी, खाकी वर्दी वाला छलका रहा जाम, एक और वीडियो वायरल

Sun, 30 Jul 2023 03:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शराब पार्टी का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें खाकी वर्दी वाला व्यक्ति पैग बनाते दिख रहा है। दो दिन पहले भी इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था। 
विज्ञापन
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में शराब पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस का शनिवार को एक और वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति शराब की बोतल खोल रहा है। उसके पास में एक और व्यक्ति बैठा है। खाकी वर्दी वाला व्यक्ति होमगार्ड बताया जा रहा है। कमरे में तीसरा व्यक्ति है, जो वीडियो बना रहा है। वीडियो कब का है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

दो दिन पहले भी वायरल हुआ था एक वीडियो 

इससे पहले भी गेस्ट हाउस का वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें जाम छलकाए जा रहे थे। इस वीडियो के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा था कि वीडियो वायरल होने की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार रात में ही वह सीओ सिटी बीएस वीर कुमार के साथ गेस्ट हाउस में जांच करने गए थे। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से मामले की जांच कराई गई। 

विज्ञापन




पता चला कि पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुके लोग पीडब्ल्यूडी के लेखा परीक्षक थे। उन्होंने बताया कि वे लोग काम से लौटने के बाद रूम में बैठकर जूस पी रहे थे। तभी एक व्यक्ति अचानक आया और वीडियो बनाने लगा। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा ने बताया कि जांच में शराब पीने की बात झूठी निकली है। गेस्ट हाउस में बगैर अनुमति के ठहरने पर पाबंदी लगा दी गई है। 

ये भी पढ़ें- 35 दिन... तीन हत्याएं: सीरियल किलर या है एक ही गैंग, इस आशंका से शाही में खौफ; महिलाओं ने खेत जाना छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वीडियो के बाद अब 41 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है, जिसने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के जिम्मेदार अधिकारियों और वहां पर तैनात कर्मचारियों की पोल खोलकर रख दी है। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसमें दिखे दोनों लोग कौन है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें