फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक और वंदे भारत का शाहजहांपुर में ठहराव शुरू, अब आसान होगा देहरादून तक का सफर

विज्ञापन
विनोद कुमार। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ से देहरादून जाने वाली 22545 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात बुधवार से शाहजहांपुर वालाें को मिल गई। सुबह तय समय पर आई वंदे भारत ट्रेन को राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार समेत कई भाजपा नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। अब देहरादून तक का सफर आसान हो गया है। ट्रेन में सवार यात्री बोले कि तेज रफ्तार से यात्रा का नया अनुभव और मेट्रो जैसा माहौल मिला है।
विज्ञापन

हरिद्वार या देहरादून जाने के लिए शाहजहांपुर से इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें गुजरती हैं। लग्जरी ट्रेन वंदे भारत का पूर्व में ठहराव नहीं होने से वह रनथ्रू पास हो जाती थी। ऐसे में लोगाें को आरामदायक सफर देने के लिए जनप्रतिनिधियों ने प्रयास शुरू किए तो रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने यहां पर ट्रेन का ठहराव दे दिया।
बुधवार को सुबह 7:34 बजे ट्रेन को लाइन नंबर एक पर लिया गया। इस बीच राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, एमएलसी डॉ.सुधीर गुप्ता, सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि कौशल मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा व महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

दो मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन ने रफ्तार भरी, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद सांसद, उनके साथी अजय पाल प्रजापति, डीआरएम विनीता श्रीवास्तव यहां से सवार हुए। अजय प्रजापति ने बताया कि ट्रेन में काफी सुकून वाला माहौल था। 98 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ रही थी। इस दौरान कम स्टाॅपेज के साथ ही मेट्रो की तरह ट्रेन की रफ्तार, ट्रेन के अंदर ही आने वाला स्टेशन, अगले स्टेशन में लगने वाले समय के बारे में डिस्प्ले बोर्ड पर नजर आने के साथ साउंड के जरिये भी पता चलता रहा।

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सामूहिक रूप से प्रयास कर ट्रेन का ठहराव कराया। यह ट्रेन लाइफ लाइन साबित होगी। गंगा स्नान जाने वाले श्रद्धालुओं, या फिर देहरादून या मसूरी जाने वाले लोगों को बड़ी सौगात मिली है।
- कौशल मिश्रा, प्रतिनिधि, केंद्रीय मंत्री

ट्रेन के ठहराव से जिले के लोगों को आधुनिक, सुरक्षित व तीव्रगामी रेल सेवा का लाभ प्राप्त होगा। क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। जल्द ही रेलवे स्टेशन पर आरओ वॉटर कूलर भी लगवाएंगे।
- मिथलेश कुमार, राज्यसभा सांसद

यह है शेड्यूल
-22545 लखनऊ-देहरादून जाने वाली ट्रेन सुबह 7:34 बजे यहां आएगी।
-22546 देहरादून-लखनऊ रूट की ट्रेन रात में 8:04 बजे पर यहां पहुंचेगी।

इतना है किराया
- 1245 रुपये यहां से देहरादून तक।
- 1130 रुपये हरिद्वार तक।
- 625 रुपये लखनऊ तक।







ये लोग भी रहे मौजूद



डीआरएम विनीता श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम महेश यादव, डीएन तृतीय करनप्रीत सिंह, सीएमआई एसके ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक अमरेंद्र गौतम, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक शिवम सक्सेना, सीआईटी टीना राज, सीएचआई त्रिलोक चंद्र, आईओडब्ल्यू ओपी शर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन नरेंद्र त्यागी ने किया।

वंदे भारत काफी अच्छी ट्रेन है। लग्जरी ट्रेन में काफी कम समय लगता है। खान-पान के साथ ही मेट्रो जैसी सुविधाएं हैं। प्रधानमंत्री ने जिले के लोगों को सौगात दी है। धार्मिक यात्रा करने जाने वालों को फायदा होगा।
-नोनी गोपाल, लाला तेली बजरिया

देहरादून जाने के लिए पहले कोई लग्जरी ट्रेन नहीं थी। ट्रेन के चलने से देहरादून व हरिद्वार तक जाना आसान हो गया है। सुबह जाकर शाम तक वापसी भी आसान होगी। ट्रेन का यहां स्टाॅपेज होना सुखद है।
-पारीशा श्रीवास्तव, मोहल्ला लाला तेली बजरिया

पहले यह ट्रेन सीधे निकल जाती थी। इसके ठहराव के लिए काफी प्रयास किए गए। इसकी सुविधा मिलने से लोगों को तेज रफ्तार वाली ट्रेन की सौगात मिली है। लोगों का देहरादून तक का सफर आसान हो गया है।
-विनोद कुमार, साउथ सिटी

देहरादून जाना अब आसान हो जाएगा। वंदे भारत ट्रेन में काफी सुविधाएं हैं। पूर्व में लोगों को बरेली या लखनऊ से टिकट बुक कराना पड़ता था। अब अपने जिले से ही सवार होने का मौका मिलेगा। यह बड़ी सौगात है।
- विजय प्रताप सिंह, निगोही

पहले से रुक रही एक वंदे भारत ट्रेन



26503 सहारनपुर से गोमती नगर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन सुबह 10:15 बजे शाहजहांपुर पहुंचती है। इसी तरह अप लाइन की 26504 गोमतीनगर से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन यहां शाम में 6:10 बजे आती है। लखनऊ-देहरादून वंदे भारत का ठहराव होने से शाहजहांपुर में दो लग्जरी ट्रेनें मिल गईं हैं।

विनोद कुमार। संवाद- फोटो : संवाद

विनोद कुमार। संवाद- फोटो : संवाद

विनोद कुमार। संवाद- फोटो : संवाद

विनोद कुमार। संवाद- फोटो : संवाद

विनोद कुमार। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें