फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुरआनख्वानी के साथ सालाना उर्स का आगाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

Thu, 05 Nov 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर हातिम अली शाह मियां के सालाना उर्स शरीफ दुआ करते अकीदतमंद। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिलहर। हजरत हाजी मोहम्मद हातिम अली शाह मियां के सालाना उर्स शरीफ का बुधवार को अकीदत के साथ आगाज हुआ। तीन दिवसीय उर्स के पहले दिन कुरआनख्वानी हुई। इसमें मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

उर्स के पहले दिन दूर-दराज से आए अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर हाजिरी देकर गुलपोशी की और फातिहा पढ़कर अकीदत पेश की। कुरआन पाक की तिलावत के दौरान देश और समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने के साथ परिवारों की तरक्की और खुशहाली की दुआ की गई। सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने बताया कि बृहस्पतिवार को चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद रात में जलसे का आयोजन होगा। छह नवंबर को सुबह 10:30 बजे कुल शरीफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें