फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सफाई कर्मचारियों और सचिवों के वेतन की वार्षिक वृद्धि रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर पांच सफाईकर्मियों की तीन वार्षिक वृद्धि व तीन सचिवों की वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

एडीएम ने खुटार के गांव कहमरिया मतलूकपुर के सफाई कर्मी संतोष कुमार, इसी क्षेत्र के गांव नरौठा देवीदास के राजेश कुमार व सिहुरा खुर्दकलां के कमलेश, बंडा ब्लॉक के गांव कमालपुर के अशोक कुमार, लुहिची गांव के ओमप्रकाश की तीन वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी हैं।
इसी तरह से पुवायां ब्लॉक के सुनील कुमार व नागेंद्र सिंह, जलालाबाद के अरुण कुमार निगम की वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी है। एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें