फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू

विज्ञापन
कंपोजिट स्कूल  रोटी गोदाम में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। इस दौरान बीईओ ने स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सोमवार से जिले के 2716 स्कूलों में परीक्षा शुरू हुई। प्राथमिक कक्षाओं की मौखिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट व गृह विज्ञान व दूसरी पाली में खेलकूद, स्काउट गाइड की लिखित परीक्षा हुई। कक्षा दो से पांच तक एक लाख 58 हजार 303 व कक्षा छह से आठ तक एक लाख दो हजार 202 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर क्षेत्र में बीईओ नरेंद्र कुमार की निगरानी में परीक्षा कराई गई। शहरी क्षेत्र के कुल 6156 में 4901 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। बीईओ ने निर्देश दिए कि अभिभावकों से संपर्क साधकर सभी बच्चों को बुलवाकर परीक्षा में बैठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें