फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गढि़यारंगीन पीएचसी में नहीं बंधेंगे पशु, देखे जाएंगे मरीज

Tue, 02 Jul 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गढि़या रंगीन में पीएचसी पर निर्माण कार्याें का लोकार्पण करते विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस। स्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गढि़यारंगीन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपले पाथने और पशुओं को बांधने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रंग-रोगन का कार्य करा दिया। सोमवार को कार्य का कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने चहारदीवारी व अन्य कार्य का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

गढि़यारंगीन पीएचसी की दुर्दशा की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बादर सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने संज्ञान लिया। उन्हाेंने पीएचसी की स्थिति को सुधारने के लिए कवायद को शुरू किया। पशुओं को बांधने वाले आम रास्ते पर दीवार को उठवा दिया। इसके अतिरिक्त अस्पताल में फर्श बेहतर कराकर टाइल्स लगवा दिए। सोमवार को विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने का प्रयास है।
सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि क्षेत्र के 20 गांवों को कवर करने वाली पीएचसी पर पहले अधिकतर महिलाओं के प्रसव होते हैं। यहां पर प्रसव की सुविधा शुरू करा दी गई है। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ.गोविंद स्वर्णकार भी मौजूद रहे।

गढि़या रंगीन में पीएचसी पर निर्माण कार्याें का लोकार्पण करते विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें