फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Tue, 02 Jul 2024 04:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपु। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सारणी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में आवेदन पत्र बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर शेड्यूल के मुताबिक ऑनलाइन मोड में अपलोड किए जा सकेंगे। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को पांच अगस्त तक परीक्षा शुल्क स्कूल के प्रधानाचार्य के पास जमा करवाना होगा। यह परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के जरिए यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्य को दस अगस्त तक कोषागार में जमा करवाना है, जो विद्यार्थी ऐसा कर पाने में असमर्थ होंगे, उनका आवेदन रद्द माना जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा 21 जनवरी से पांच फरवरी 2025 के बीच होने की संभावना है। इसी तरह से कक्षा नौ व 11 में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें