फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन से टकराया मवेशी, रोकी गई राज्यरानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ दिशा की तरफ जा रही स्पेशल ट्रेन के सामने अचानक पशु आकर टकरा गया। जानवर के अवशेष रेलवे ट्रैक पर बिखरने पर राज्यरानी एक्सप्रेस को रोक दिया गया। ट्रेन करीब दस मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

रोजा स्टेशन के पास ओवरब्रिज के नीचे रविवार शाम साढ़े पांच बजे डाउन लाइन पर स्पेशल ट्रेन से टकराकर मवेशी अपलाइन पर जा गिरा। ट्रेन के लोको पायलट ने वॉकी-टॉकी से स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को सूचना दी। उसी समय अप लाइन पर राजरानी एक्सप्रेस आ रही थी। ट्रेन के चालक ने मवेशी के अवशेष ट्रैक पर पड़े देखकर गाड़ी रोक दी। सूचना पर स्टेशन अधीक्षक मौके पर पहुंचे। इस बीच कर्मचारियों से अपलाइन की सफाई कराई गई। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि डाउनलाइन से टकराकर मवेशी अपलाइन पर जा गिरा था। उसी के चलते दस मिनट राज्यरानी एक्सप्रेस को रोकना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें