फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साएं लोगों ने उपकेंद्र के एसएसओ को बंधक बनाया

Sun, 14 May 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टूटा बिजली खंभा ठीक न होने से गुस्साएं लोगों ने पावर हाउस में जमकर हंगामा काटा और एसएसओ को कमरे में बंधक बनाकर सारे फीडरों की सप्लाई बंद कर दी। इससे आधे शहर में करीब एक घंटे तक बिजली बाधित रही है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एसएसओ को छुड़ाया और सप्लाई चालू कराई।
विज्ञापन

     जानकारी के अनुसार आरसी मिशन क्षाना क्षेत्र के तारीन गाड़ीपुरा में पिछले कई दिनों से एक बिजली का खंभा टूटा पड़ा था जिससे कई लोग चुटहिल हो गए। शनिवार की शाम करीब सात बजे मोहल्ले के करीब दो दर्जन लोगों ने रोजा पावर हाउस पर धावा बोल दिया और यहां कार्यरत एसएसओ अतुल कुमार को कमरे में बंद कर दिया। गुस्साएं लोगों ने यहां से जाने वाले सारे फीडरों की बिजली गुल कर दी जिससे रोजा, रेलवे कालोनी, औद्योगिक क्षेत्र, रेती, नई बस्ती, ख्वाजा फिरोज तारीन गाड़ीपुरा, गड़ी गाड़ीपुरा, सराय काइयां सहित आधे शहर की बिजलीगुल हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तब तक हुड़दंगी फरार हो गए। पुलिस ने बंधक अतुल को छुड़ाया और सारे फीडरों की बिजली सप्लाई बहाल कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें