फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: आरटीआई से मांगी विकास कार्यों की जानकारी, बौखलाए प्रधान ने बीच सड़क तानी रायफल

Thu, 22 May 2025 01:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
बौखलाए प्रधान ने बीच सड़क तानी रायफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आरटीआई के तहत जानकारी मांगने पर आगबबूला हुए प्रधान ने रायफल तानकर धमकाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। मदनापुर के रहने वाले राजीव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने आरटीआई के जरिये एक गांव में कराए गए विकास कार्यों की सूचना मांगी थी। इस वजह से प्रधान उससे दुश्मनी मानने लगा था। 21 मई की शाम करीब पांच बजे वह अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए मैरिज लॉन जा रहा था। 

विज्ञापन


थाने के सामने बुधुआना तिराहे पर सामने से प्रधान अपनी बोलेरो कार से आया और उसे टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद गाड़ी से नीचे उतरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर वह वहां से मैरिज लॉन की ओर चल दिया। पीछे से ग्राम प्रधान अपनी गाड़ी से आ गया। उसने रायफल निकालकर उसे और उसके भाई को गोली मारने की धमकी दी। फायर करने की कोशिश की। तभी आसपास के लोग आ गए।  

पीड़ित ने बताया कि वह तहरीर देने थाना गया था लेकिन इंस्पेक्टर गश्त में गए हुए थे। उसने थाने में तहरीर दे दी थी। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इस संबंध में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने कहा कि थाने में किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामला मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें