फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रक से टकराकर रेलवे अंडरपास के हाइटगेज का एंगल टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। मध्य प्रदेश से केला भरकर हरदोई के शाहाबाद जा रहा ट्रक बृहस्पतिवार की शाम जहानीखेड़ा के पास रेलवे के अंडरपास से निकलते वक्त वहां लगे हाइटगेज से टकरा गया। इससे हाइट गेज का एंगल टूटकर गिरने से ट्रक का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए। आरपीएफ ने ट्रक अपने कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम केले से भरा ट्रक लखनऊ-दिल्ली हाईवे से जहानीखेड़ा पहुंचने के बाद शाहाबाद जाने के लिए वहां उत्तर रेलवे की सीतापुर ब्रांच लाइन पर बनाए गए अंडरपास की ओर मुड़ गया। अंडरपास से निकलने के दौरान ट्रक आगे बने हाइट गेज के एंगल से टकरा गया। टक्कर लगते ही कई टन वजनी एंगल ट्रक पर गिर गया। इससे ट्रक का ऊपरी भाग क्षतिग्रस्त हो गया और उसके दोनों अगले पहिये टूट जाने से ट्रक वहीं पर खड़ा हो गया।
जानकारी मिलने पर आरपीएफ के चौकी प्रभारी विकास मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर क्रेन से ट्रक को जंक्शन की आरपीएफ चौकी पर ले आए। चौकी प्रभारी ने बताया कि वहां पर नो एंट्री थी और अंडरपास की मरम्मत का काम चल रहा था। ट्रक चालक ने नो एंट्री में घुसकर रेलवे का काफी नुकसान किया है।
विज्ञापन


इस मामले में औरैया निवासी ट्रक मालिक सत्येंद्र कुमार का आरोप है कि अंडरपास के पास कोई संकेतक नहीं लगा था। उनका कहना है कि यदि वहां पर कार्य होने से रास्ता बंद किया गया था तो नो एंट्री का बोर्ड भी लगाना चाहिए था। कोई संकेतक नहीं लगा होने से अंधेरे में चालक एंगल को देख नहीं सका और उससे टकराकर ट्रक में काफी नुकसान हो गया। आरपीएफ ने ट्रक को घटनास्थल से रोजा जंक्शन तक क्रेन से पहुंचाया, लेकिन उसका किराया भी उन्हीं को देना पड़ा।
000

मामले में संयुक्त जांच रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय भेज दी गई है। अभी रेल संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। मंडल मुख्यालय से नुकसान का ब्यौरा मांगे जाने पर उसकी रिपोर्ट अलग से बनाकर भेजी जाएगी।
विज्ञापन


-जगदीश कुमार मौर्य, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, उत्तर रेलवे सीतापुर सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें