फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मानदेय बढ़ाने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देतीं आंगबाड़ी वर्कर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जीआईसी मैदान पर एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं। यहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय कम से कम 18000 रुपये प्रतिमाह किया जाए। आंगनबाड़ी वर्कर पोषण ट्रैकर पर काम करती हैं। इसमें काफी समस्या आती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सही से काम नहीं करता है। विभाग की ओर दिए गए अधिकतर मोबाइल खराब हो गए हैं। अधिकांश वर्कर्स के पास मोबाइल नहीं है। मोबाइल रिचार्ज का भुगतान किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनिता देवी, विश्वमोहन भारद्वाज, किरन सिंह, अंजू देवी, अनमोल कुमारी, स्नेहलता, सर्वजीत कौर आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें