फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मांगी भीख

Wed, 21 Sep 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मांगी भीख - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रहा आंगनबाड़ी वर्कर्स का आंदोलन 20वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को कार्यकत्रियों ने बाजार में कटोरा लेकर भीख मांगी और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रोज की तरह आंगनबाड़ी कार्यकत्री जीआईसी मैदान में एकत्र हुईं और उन्होंने यहां प्रदेश सरकार को ललकारते हुए कहा कि गूंगी-बहरी सरकार को एक दिन झुकना ही पड़ेगा, नारी शक्ति के आगे अच्छे अच्छे झुक जाते हैं। संचालक सतीश मिश्रा ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में आगे कोई भी झुकने वाला नहीं है। इसके बाद कार्यकत्रियों ने कटोरा लेकर जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट समेत आसपास बाजार में घूम कर भीख मांगी और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पदमा रस्तोगी ने तथा आभार विश्वमोहन भारद्वाज ने व्यक्त किया। सभा में शशि सक्सेना, रश्मि सिंह, मनोरमा चौहान, सावित्री देवी, विंदेश्वरी सक्सेना, कल्पना सक्सेना, इंकी सिंह, रजनी सिंह, बलजिंदर कौर, किरन सिंह, मधु गुप्ता, कुसुम पांडेय, राजेश्वरी देवी, कमलेश शर्मा, नाजिश परवीन, रागिनी देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें