फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों का बेमियादी धरना शुरू

Tue, 06 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
बेमियादी धरना शुरू - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय पर मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बेमियादी कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। यहा धरना विनीता द्विवेदी की अध्यक्षता में जारी है। उन्होंने कहा कि यह तब तक जारी रहेगा जब तक मांगे पूरी न हो जाएं। मांग है कि कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया एवं कार्यकत्री को 18 हजार रुपये व सहायिकाओं को नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिले। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न होने तक न तो पोषाहार उठेगा और न ही हाटकुक बनेगा एवं न ही कोई अन्य कार्य होंगे। साथ ही सेंटर बंद रहेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने पर चार लाख आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाएं सरकार का साथ देंगी। इस दौरान किरन सिंह, कुसमा, कुसुुमलता, गीता पाठक, सुमन देवी, रूपा सिंह, सुनीता, रीता, देवश्री, सर्वेशां देवी, रेखा गुप्ता, शीला देवी, कविता सिंह, असमत, कृष्णा देवी, ममता सिंह, लक्ष्मी सिंह, संध्या, माया देवी, धन देवी, राजरानी आदि मौजूद थीं। 
विज्ञापन

कुपोषण मिटाने को बैठक की
मदनापुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सीडीपीओ मालती साहनी ने बताया कि वर्तमान में कुपोषण एवम हौसला पोषण योजना के तहत छह माह से छह वर्ष के अति कुपोषित वच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित कराया जा रहा है। बैठक में प्रधान विश्वकांती सिंह, मंजू देवी,  उर्मिला देवी, लालाराम, दलसिंह यादव, राजवती, रामवीर सिंह, प्रमोद कुमार, संजीव सिंह, महेश पाल सिंह, रंजीत सिंह आदि ग्राम प्रधानों ने सीडीपीओ के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें