फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी नहीं करेंगी गैर विभागीय काम

Fri, 05 Jun 2015 11:34 PM IST
बंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की शुक्रवार को बंडा में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष पदमा रस्तोगी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अवैधानिक ढंग से अन्य विभागों का कार्य करने के लिए उनको बाध्य कर रहे हैं। इस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अतिरिक्त कार्य कराने के लिए शासन का कोई निर्देश नहीं आया है। उन्होंने कर्मचारियों से संगठन को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि जब संगठन मजबूत होगा तभी अपने हक की लड़ाई में सफलता मिल सकेगी।
बैठक को संरक्षक श्रीकृष्ण कटियार, ब्लाक अध्यक्ष रचना कटियार, सिम्पी देवी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिला प्रभारी विश्वमोहन भारद्वाज ने किया। इस मौके पर वंदना अवस्थी, सरोज, मीरा, माधुरी, अर्चना, नील कुमारी, कामिनी, श्यामा कुमारी, शशि, रेखा गुप्ता, गीता, सुषमा सागर सहित तमाम महिला कर्मचारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें