फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भक्सी तिराहा पर अंडरपास बनाया जाए

Sun, 06 Apr 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन देने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के भक्सी तिराहे पर अंडर पास बनाने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव डॉ. जाने आलम के नेतृत्व में तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने समाधान दिवस में एसडीएम जीत सिंह राय से भेंट की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि राजमार्ग के इस तिराहे पर सघन यातायात के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां कई मौतें भी हो चुकी हैं। प्रदेश सचिव ने कहा कि यदि अंडरपास बनाना संभव नहीं हो तो वहां तात्कालिक तौर पर ऊंचे ब्रेकर बनाए जाएं। इससे हाईवे पर तेज रफ्तार चलने वाले वाहनों की गति सीमित हो सकेगी। इस दौरान अल्पसंख्यक के पूर्व जिलाध्यक्ष चांद अंसारी, नदीम खां, राम सिंह, अजय पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें