फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ढाई गांव में ओवरलोड ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
मिर्जापुर के ढाई गांव में पलटा ट्रक। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
मिर्जापुर। रूपापुर चीनी मिल जा रहा ओवरलोड ट्रक मंगलवार को दोपहर ढाई गांव पहुंचने पर अगला पहिया एक गड्ढे में जाने पर असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि उस दौरान मार्ग पर आवागमन कम था। पास से निकल रहे कुछ राहगीरों ने दूर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

हरदोई की रूपापुर मिल प्रबंधन ने मिर्जापुर और कलान सहित जनपद फर्रुखाबाद के शमशाबाद और बदायूं के उसावां, दातागंज आदि क्षेत्रों में गन्ने की खरीद करने के लिए कई सेंटर खोले हैं।
इन केंद्रों से ट्रकों में काफी ऊंचाई तक गन्ना भरकर ढुलाई की जा रही है। यह सभी ट्रक ढाई मार्ग से निकल रहे हैं। इससे पहले भी ढाई गांव में मार्ग के खराब हिस्से पर कई हादसे हो चुके हैं। कुछ वर्ष पहले ट्रक पलटने से ढाई गांव के पास दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद ओवरलोड वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें