प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करते डीएम धर्में
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत जिले के 3650 लाभार्थियों के खातों में एक-एक लाख रुपये की अनुदान राशि भेजी गई है। अटल बिहारी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो लाख लाभार्थियों के खातों में दो हजार करोड़ रुपये की धनराशि भेजी।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लाभार्थियों को पक्का आवास मिलने पर बधाई दी। कार्यक्रम में एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह आदि मौजूद रहे।