शाहजहांपुर। चौक कोतवाली में एक गांव की महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। एक दिसंबर की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। घर न आने पर चिंता हुई।
जानकारी मिली कि बेटी को अभिलाष उर्फ बाबा अपहरण कर ले गया है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद