फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सतवां में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
पुवायां के गांव सतवां में मगुनी देवी की मौत पर साक्ष्य एकत्र करती फोरेंसिक टीम। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
पुवायां। एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुत्र की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव सतवां बुजुर्ग निवासी शेरू ने बताया कि उनकी 65 वर्षीय मां मगुनी देवी काफी समय से बीमार चल रहीं थी। उनका बंडा के एक निजी डॉक्टर से इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह वह घर के बाहर शौच के लिए गईं थीं। काफी देर तक मां के वापस नहीं आने पर तलाश की गई तो वह अचेत अवस्था में घर से कुछ दूर पड़ी मिलीं।
विज्ञापन

परिजन मगुनी देवी को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। शेरू ने जानकारी पुलिस को देकर मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी ली और फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि पुत्र शेरू की सूचना पर मगुनी देवी के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। परिजन महिला के बीमार होने की जानकारी भी दे रहे हैं। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुवायां के गांव सतवां में मगुनी देवी की मौत पर साक्ष्य एकत्र करती फोरेंसिक टीम। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें