शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती तिलहर के गुलाम खेड़ा गांव निवासी 58 वर्षीय प्रेमबाबू की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि 29 मई को प्रेम बाबू भंडारे में शामिल होने के बाद रात करीब दस बजे बाइक से घर लौट रहे थे। भेदपुर गांव के पास किसी वाहन से उन्हें टक्कर लग गई थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भी दिखाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फिर वापस राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां उनकी सांसें थम गईं। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। तीन बेटी और एक बेटा है। संवाद