फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार-पुवायां में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख का पुतला किया दहन

विज्ञापन
पुवायां में मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन करते हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
खुटार / पुवायां। बांग्लादेश में हिंदुओं को प्रताड़ित किए जाने के विरोध में हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) ने खुटार और पुवायां में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुतले की अर्थी निकालकर पुतला दहन किया।
विज्ञापन

सोमवार को खुटार में हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के अध्यक्ष अवनीश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को मामले में हस्तक्षेप की निर्दोष हिंदुओं की हत्या को रोेकने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश साहिल गर्ग, मंत्री शोभित तिवारी, अभय दीक्षित, पृथ्वी सक्सेना, विशाल मिश्रा भी मौजूद रहे।

पुवायां में भी हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के कार्यकर्ताओं ने राजीव चौक पर मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। इस मौके पर आनंद पांडे, राघव श्रीवास्तव, यश दीक्षित, भारत राठौर, मोहित राणा, करन कश्यप सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का किया विरोध
शाहजहांपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू युवा संगठन ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को दिया। इसमें बताया गया कि कुछ दिन पहले जिस तरह बांग्लादेश में एक हिंदू युवा को पेड़ से लटकाने के बाद उसको आग के हवाले कर दिया गया, उस कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। इस मामले में शामिल लोगों को फांसी की सजा दी जाए। इस मामले में भारत सरकार को दखल देना चाहिए। इस दौरान राजेश अवस्थी, गोविंद मिश्रा, अमित कुमार, सत्येंद्र, राघवेंद्र, राजेंद्र पटवा आदि मौजूद रहे। संवाद

पुवायां में मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन करते हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें