फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दीपावली पर श्रमिकों को घर ले जाती इको वैन खुटार में बोलेरो से टकराई

विज्ञापन
खुटार में ईको वैन और बोलेरो कार की टक्कर के बाद सीएचसी पर बैठे घायल। संवाद
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। हरियाणा से मजदूरी कर दीपावली पर श्रमिकों को घर ले जा रही इको वैन कोहरे के कारण खुटार में बोलेरो कार से टकरा गई। हादसे में लखीमपुर के 12 श्रमिक घायल हो गए।
विज्ञापन

लखीमपुर के श्रमिक एक महीने पहले मजदूरी करने हरियाणा गए थे। दीपावली पर श्रमिक एक इको वैन किराये पर लेकर घर लौट रहे थे। शनिवार सुबह सात बजे खुटार मैलानी हाईवे पर गांव सलनहा ओवरब्रिज के पास घना कोहरा होने के कारण इको वैन सामने से आ रही बोलेरो कार से टकरा गई। टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख पुकार मच गई।
लोगों ने वैन से घायलों को निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। हादसे में इको चालक समेत 12 लोग घायल हो गए। घायल श्रमिक लखीमपुर खीरी के थाना भीरा के गांव बुझवा, सुजानपुर टांडा और चक निवासी हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घायल शिवमोहन, कल्याण, सिकंदर और इको चालक सूरज को ज्यादा चोटें आने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। श्रमिकों ने बताया कि वे लोग शुक्रवार शाम को हरियाणा से चले थे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

खुटार में ईको वैन और बोलेरो कार की टक्कर के बाद सीएचसी पर बैठे घायल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें