फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापारियोंं के सुझाव पर जल्द लागू होगी अतिक्रमण विरोधी कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण से आए दिन जाम की समस्या खत्म करने के लिए एसडीएम जीत सिंह राय ने मंगलवार को नगर पालिका सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश और सीओ ज्योति यादव भी मौजूद रहीं। बैठक में निर्णय किया गया कि यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, जलभराव आदि समस्याओं पर मिले सुझावों के अनुसार बनाए गए एक्शन प्लान को जल्द लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि ने ई-रिक्शों के अव्यवस्थित संचालन से उत्पन्न जाम की समस्या का उल्लेख कर उनका रूट चार्ट बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक नगर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने का सुझाव भी दिया।
व्यापारी नेता हितेश गुप्ता ने जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए नाला-नालियों की सफाई कराने का सुझाव दिया। एसडीएम और सीओ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि 19 मई से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा। ईओ ने 15 मई से विशेष सफाई अभियान चलाने का वायदा किया। बैठक में व्यापारी प्रदीप गुप्ता, सभासद अभिषेक सिंह, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें