शाहजहांपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को तीन दंपती के बीच चल रहे विवाद सुलझा दिए गए। पति-पत्नी ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि रामचंद्र मिशन, सेहरामऊ दक्षिणी और सिंधौली क्षेत्र के तीन दंपती के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस टीम और काउंसलरों के प्रयास से तीनों जोड़ों में सुलह कराकर उन्हें हंसी-खुशी घर भेज दिया गया। वहीं, 25 अन्य मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई। संवाद